उत्तराखंड में नाबालिग लड़की से युवक ने किया रेप के बाद तनाव, पीड़िता के चिल्लाने पर लोगों का रिएक्शन; देहरादून पुलिस अलर्ट।

उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के पुरोला के बाद अब इस शहर में तनाव होने की स्थिति बन रही है। हालांकि, पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड है। एक मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ घिनौना किया है। पीड़ित के चिल्लाने पर आरोपी युवक मौके से भागने लगा। लेकिन, लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पीटते थाने ले गए और पुलिस को सौंप दिया।
देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को लोग पीटते हुए थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस भीड़ द्वारा आरोपी की पिटाई से इनकार कर रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने वसंत विहार थाना क्षेत्र में चाय बागान के पास झाड़ियों में लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनी। इस पर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक मौके से भागने लगा। जिसे भीड़ ने दबोच लिया और पीटते हुए वसंत विहार थाने ले गए। इस बीच इलाके से काफी लोगों की भीड़ थाने में जुट गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

. साथ ही पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया। एसओ होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि यहां लोग एक युवक को पकड़कर थाने लाए थे। हालांकि आरोपी के साथ भीड़ द्वारा मारपीट की बात सामने नहीं आई है। आरोपी का मेडिकल कराया गया है। उधर, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

क्षेत्र में घटना के बाद तनाव, पुलिस अलर्ट
किशोरी से दुष्कर्म के बाद से क्षेत्र में सुबह से ही तनाव का माहौल रहा। इस दौरान काफी संख्या में लोग थाने पहुंचे। माहौल को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट रही। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी गुलफाम पुत्र महमूद निवासी मेहूंवाला नूर बस्ती पर केस दर्ज हो गया है। पीड़ित के पिता ने बताया कि बेटी सुबह 7:45 बजे सेवलाकलां जा रही थी। तेलपुर के पास गुलफाम ने उसे बाइक पर बैठाया और दुष्कर्म किया।