BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कसी कमर, महा जनसंपर्क अभियान में यह बना धासूं प्लान।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड भाजपा की ओर से रणनीति बनाई गई है। कांग्रेस सहित अन्य दलों के प्रत्याशियों को आगामी लोकसभा चुनाव में मात देने के लिए प्लान बनाया गया है। भाजपा का धासूं प्लान है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उभाजपा की ओर से रणनीति बनाई गई है। कांग्रेस सहित अन्य दलों के प्रत्याशियों को आगामी लोकसभा चुनाव में मात देने के लिए प्लान बनाया गया है। वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा की ओर से महा जनसंपर्क अभियान की तैयारी की जा रही है। महाजनसंपर्क अभियान के तहत हर लोकसभा क्षेत्र के सवा लाख घरों से पार्टी की ओर से जारी नंबर पर मिस कॉल कराएगी। यह लक्ष्य अभियान के राष्ट्रीय संयोजक तरुण चुघ की ओर से तय किया गया है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को चुघ ने पार्टी कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक ली।