अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बने मोबाइल एप ने मचाई धूम।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाले भव्य समारोह को लेकर चारों ओर उत्साह का माहौल है। समारोह वाले दिन देशभर के हर छोटे बड़े मंदिर को सजाने की तैयारियां हो रही हैं। बाजार भी इस उत्सव को लेकर सज गया है। वर्चुअल दुनिया भी इस मौके को भुनाने में लगी हुई है।

एंड्रॉयड मोबाइल पर भगवान राम पर बनी गेम्स, वॉलपेपर, स्टेटस, भजन, आरती और स्टेटस की एप्लीकेशन छाई हुई हैं। लाखों लोग इन्हें डाउनलोड कर रहे हैं। इससे इनकी रेटिंग काफी ऊपर जा रही है।
सावधानी भी बरतें मोबाइल एप इंस्टॉल करते और इन्हें इस्तेमाल करते समय सावधानी भी बरतनी जरूरी है।

कुछ मोबाइल ऐप परमिशंस मांगते हैं, इन परमिशंस में मैसेज, फोन कॉल डिटेल्स, मीडिया फाइल्स, कॉन्टेक्ट आदि होते हैं। इनका एक्सेस सोच समझकर दें। ऐप इंस्टॉल करने से पहले टर्म एंड कंडीशन ध्यान से पढ़ें और परमिशन आसानी से न दें।

श्रीराम दरबार – यह भगवान राम की लाइव वॉल पेपर एप है। इसे एक लाख से ज्यादा मोबाइल पर डाउनलोड किया गया है। इस ऐप की रेटिंग 5 है।
राम प्रतिष्ठा – इस ऐप में भगवान राम से संबंधित विडियो क्लिप्स हैं। इन्हें देखने के अलावा गैलरी में सेव किया जा सकता है। एक लाख डाउनलोड वाली इस एप की रेटिंग 5 है।
श्रीराम लॉन्चर थीम – इस ऐप में भगवान राम के वाल पेपर और आइकन को स्मार्टफोन की डिस्पले पर लगाया जा सकता है। 5 रेटिंग वाली इस ऐप के 10 हजार से ज्यादा डाउनलोड हुए हैं।
भगवद्गीता – इसमें भगवद्गीता का विवरण दिया गया है। इसे भी एक लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इसकी रेटिंग 4.7 है।
ड्राइंग लॉर्ड राम – इसमें उपयोगकर्ता अपनी पसंद से भगवान राम की ड्राइंग बना सकते हैं। इसके 50 हजार डाउनलोड हुए हैं, जबकि इसकी रेटिंग 4.3 है।