Shukra-Mangal Yuti 2024 : शुक्र-मंगल की युति से इन राशियों का साल 2024 में चमकेगा भाग्य, हो जाएंगे मालामाल

Horoscope 2024: पंचांग के अनुसार, साल 2024 की शुरुआत में सुख-समृद्धि के कारक शुक्र देव 18 जनवरी 2024 को रात 8 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। साहस, पराक्रम, भाग्य और बुद्धि के कारक मंगल भी साल 2023 की आखिरी महीने में 27 दिसंबर को रात 11 बजकर 40 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि को ग्रहों के सेनापति मंगल 14 जनवरी 2024 को उदित होने जा रहे हैं। इसके साथ ही साल 2024 में धनु राशि में शुक्र और मंगल की युति ऊी बनेगी। जिससे कुछ राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं कि शुक्र-मंगल की युति से किन राशियों को होगा लाभ?

मेष राशि : साल 2024 में मेष राशि के जातको को शुक्र-मंगल की युति से बेहद शुभ प्राप्त होंगे। अध्यात्म में मन बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। नई जॉब का ऑफर मिलेगा। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। सुखद समय व्यतीत होगा।

सिंह राशि : साल 2024 की शुरुआत में बन रहे इस शुभ योग से सिंह राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। धन का आवक बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

धनु राशि : शुक्र-मंगल की युति से धनु राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में साल 2024 आपके लिए बेहद लकी रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। पराक्रम रंग लाएगा और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। नए साल में शुक्रदेव की कृपा से सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।