टाइगर अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट का हमीरपुर मे धमाका।

टिहरा मण्डी)16 अक्टूबर।टाइगर एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट अवाहदेवी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अकादमी के संचालक मास्टर दिनेश कुमार उर्फ डीके ने बताया कि टाइगर अकादमी के 8 खिलाड़ी बच्चों ने कुंगफू एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने उनकी अकादमी का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बच्चों को मार्शल आर्ट के माध्यम से सक्षम बनाना है एवं मार्शल आर्ट सीखना सभी बच्चों के लिए जरूरी है। बता दें कि टाइगर अकादमी लगातार बच्चों को मार्शल आर्ट के गुण सिखाती आ रही है एवं कई प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखा चुकी है। साथ ही अकादमी गरीब बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी मुहैया करवा रही है।